सराय अकिल में जाम का झाम, रोजाना घंटों परेशान हो रहे राहगीर!
📍 कौशांबी के सराय अकिल कस्बे में फकीराबाद से पटेल चौराहा और आदर्श इंटर कॉलेज मार्ग तक जाम की समस्या लोगों के लिए मुसीबत बन गई है। शुक्रवार को भी कस्बे के प्रमुख रास्तों पर भीषण जाम लगा रहा।
सड़कों पर अतिक्रमण, बेतरतीब खड़े वाहन और ई-रिक्शा व ऑटो का जमावड़ा जाम की बड़ी वजह बन रहा है। हालात ऐसे हैं कि लोगों को रोजाना घंटों जाम में फंसना पड़ता है।
🚨 पुलिस की मशक्कत के बाद कुछ देर के लिए राहत मिलती है, लेकिन फिर वही हालात बन जाते हैं।
आखिर सराय अकिल को जाम से स्थायी निजात कब मिलेगी?
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से अतिक्रमण हटवाने, ई-रिक्शा और ऑटो के लिए निर्धारित स्थान तय करने तथा यातायात व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है।
👉 आपकी राय क्या है? सराय अकिल में जाम की समस्या का स्थायी समाधान कैसे हो? कमेंट में जरूर बताएं।
#Kaushambi #SaraiAkil #TrafficJam #KaushambiNews #सरायअकिल कौशांबी_समाचार