जहानाबाद: भदसारा गांव में खाना बनाते समय बालिका झुलसी, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
जहानाबाद के भदसारा गांव में खाना बनाने के दौरान एक 12 वर्षीय बालिका झुलस कर बुरी तरह से जख्मी हो गई। जिसके तुरंत बाद ही आनन फानन में बालिका को सदर अस्पताल में लाया गया। घटना के संबंध में परिजनों ने सोमवार की दोपहर 3 बजे बताया कि उनकी बच्ची अनुषा कुमारी रसोई घर में कुछ काम कर रही थी इसी बीच अचानक उसका चेहरा झुलस गया और जख्मी हो गई।