विक्रय के लिए ले जाया जा रहा 200 किलोग्राम मिलावटी मावा (मिल्क केक) जब्त
रतनगढ़ माता मंदिर पर दीपावली दौज मेला-2026 में आने वाले श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जिला प्रशासन द्वारा खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं शुद्धता पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।
इसी क्रम में प्रशासन, पुलिस एवं खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए रतनगढ़ माता मंदिर पर विक्रय हेतु ले जाए जा रहे लगभग 200 किलोग्राम मिलावटी मावा (मिल्क केक) को जब्त किया।
जिला प्रशासन द्वारा मेले में खाद्य पदार्थों के विक्रय, भंडारण एवं परिवहन की लगातार निगरानी की जा रही है। साथ ही दुकानदारों एवं प्रसाद विक्रेताओं को खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। अमानक अथवा मिलावटी खाद्य सामग्री का विक्रय या परिवहन पाए जाने पर संबंधितों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
#दतिया #CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #datia #MadhyaPradesh
5 views | Datia, Madhya Pradesh | Nov 2, 2026