बछवाड़ा में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद है कि घर के दरवाजे पर खड़ी मोटरसाइकिल की डिक्की तोड़कर उसमें रखे तीन लाख रुपए लेकर चंपत हो गए।
जिसको लेकर पीड़ित ने गुरुवार देर शाम बछवाड़ा थाने में आवेदन देकर शिकायत की है। इसके बाद पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई है।
पीड़ित रानी एक पंचायत के वार्ड नंबर 4 नारेपुर पश्चिम निवासी वकील यादव ने आवेदन में बताया कि गुरुवार दोपहर करीब 4 बजे उनके बड़े बेटे रूपेश कुमार उम्र 28 वर्ष एसबीआई बैंक की बछवाड़ा शाखा से चेक के जरिए तीन लाख रुपए निकाले थे।
इसके बाद हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल की डिक्की में रुपया रखकर और एनएच 28 स्थित हीरो-होंडा एजेंसी के नजदीक घर लौट आए।
उन्होंने कहा कि रूपेश ने घर के दरवाजे पर बाइक खड़ी की और एलपीजी सिलेंडर रखने घर में चले गए। इसी दौरान किसी ने डिक्की तोड़कर उसमें रखे तीन लाख रुपए निकाल कर फरार हो गया। जिसके बाद कई जगह तलाश की और संदिग्ध का पीछा भी किया, लेकिन उसका पता नहीं चला।
रूपेश कुमार ने बताया कि बैंक से रुपए निकालकर घर लौटने के बाद वे बाइक खड़ी कर एलपीजी सिलेंडर रखने गए थे कि इसी दौरान किसी ने डिक्की तोड़कर रुपया निकल लिया।
घटना के बाद पंचायत समिति सदस्य सिकंदर कुमार समेत अन्य लोग पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे और उन्होंने बछवाड़ा पुलिस से कार्रवाई की मांग की।
इस संबंध में थानाध्यक्ष विकाश कुमार राय ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। विभिन्न पहलुओं पर छानबीन कर जल्द मामले का उद्भेदन किया जाएगा
Bachhwara, Begusarai | Nov 27, 2026