बछवाड़ा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत भीखमचक पंचायत में कृषि वर्ष 2026-27 के तहत अगहनी धान की फसल कटनी का प्रयोग किया गया। जहां बीडीओ डॉ. अमित कुमार ने निरीक्षण कर 10×5 मीटर के खेत में धान की कटनी की।
गौरतलब हो कि, धान की वास्तविक उपज और फसल के नुकसान का आकलन करने के लिए यह प्रयोग किया जाता है। इसके आधार पर फसल सहायता योजना और कृषि नीतियां तय होती हैं।
इसके तहत प्रयोगकर्ता साविक अनवर ने भीखमचक पंचायत के रामचंद्रपुर गांव में किसान रामनाथ महतो के खेसरा नंबर 268 वाले खेत को चुना। जिसमें बछवाड़ा के प्रखंड विकास पदाधिकारी ने फसल कटनी के प्रयोग का निरीक्षण किया।
इस संबंध में बीडीओ डॉ अमित कुमार ने कहा कि सुखा पर जाने के कारण फसल की उपज कम हुई, जिसकी रिपोर्ट विभाग को दी जाएगी।
मौके पर प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी सुनील कुमार बैठा, किसान सलाहकार पंकज कुमार गुप्ता, किसान शंभू साह, वीरेंद्र महतो, उपेंद्र महतो, सत्यनारायण महतो और सौरभ कुमार सहित अन्य किसान भी उपस्थित रहे।