बछवाड़ा थाना पुलिस ने मध निषेध अधिनियम मामले में नामजद दो आरोपी और मारपीट के एक फरार वारंटी को गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद गुरुवार को न्यायिक हिरासत में बेगूसराय भेज दिया है।
इस संबंध में थानाध्यक्ष विकाश कुमार राय ने बताया कि उत्पाद अधिनियम के मामले में बेगमसराय निवासी 55 वर्षीय उमेश पासवान और गोधन पंचायत के गोधना गांव निवासी मनोज तांती के 23 वर्षीय पुत्र छोटू कुमार को गिरफ्तार किया गया।
साथ ही, पुलिस ने मारपीट के मामले में फरार वारंटी अरवा पंचायत के अरवा गांव निवासी रामदेव साहनी के पुत्र राधेश्याम साहनी उर्फ लुटकुन साहनी को भी गिरफ्तार किया है।
उन्होंने कहा कि गिरफ्तार तीनों अभियुक्तों से पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में बेगूसराय भेज दिया गया।