मनोहरथाना: मनोहर थाना में पारंपरिक उल्लास के साथ मनाई गई गोवर्धन पूजा
मनोहर थाना क्षेत्र में गोवर्धन पूजा पारंपरिक रीति-रिवाजों और हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से मनाई गई। इस पावन अवसर पर घरों और सार्वजनिक जगहों पर गाय के गोबर से गोवर्धन भगवान की आकृतियां बनाकर विधि-विधान से पूजा की गई। महिलाओं द्वारा घरों के मुख्य द्वार पर गोबर से गोवर्धन पर्वत और ग्वाल-बालों की सुंदर आकृतियां बनाई गईं।