बांसगांव: गगहा पुलिस ने अपमिश्रित शराब बनाकर ब्रांडेड अंग्रेजी शराब कंपनी का स्टीकर लगाकर बेचने वाले 2 लोगों को किया गिरफ्तार
गोरखपुर जनपद की गगहा पुलिस ने मुखबिर खास की सूचना पर गगहा में स्थित एक मकान के अंदर अपमिश्रित शराब बनाकर ब्रांडेड शराब की बोतल में रखकर उसपर स्टिकर लगाकर बेचने वाले दो लोगों को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान गीडा थाना क्षेत्र के नगवां गांव के निवासी विंध्याचल सिंह व बस्ती के मोहम्मद नगर के निवासी शेषराम के रूप में हुई है।