बांसगांव: बांसगांव थाना क्षेत्र के डिघवा चौराहे पर स्कार्पियों सवार बदमाशों ने शहीद के पुत्र को चाकू मारा, हालत गंभीर
गोरखपुर जनपद के बांसगांव थाना क्षेत्र के डिघवा चौराहे पर मंगलवार को स्कार्पियों सवार बदमाशों ने एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला करने के बाद उसे लहूलुहान कर दिया। घायल युवक को उपचार के लिए सीएचसी बांसगांव लाया गया। जहां से डाक्टरों ने युवक की गम्भीर दशा को देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।