बांसगांव: बेलीपार इलाके के सियर में बने टोल टैक्स पर स्थानीय लोगों से टोल लिए जाने पर टोलकर्मियों के खिलाफ लोगों ने किया प्रदर्शन
गोरखपुर जनपद के बांसगांव तहसील अंतर्गत आने वाले बेलीपार के सियर में बने टोल गेट को शुरू कर दिया गया है। अब लोगों को वाराणसी जाने के लिए तीन जगह टोल गेट पर टैक्स देना होगा। समस्या को लेकर स्थानीय लोगों ने सियर में बने टोलगेट के पास बुधवार को प्रदर्शन किया। इसके बाद गोरखपुर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के जिला अध्यक्ष अश्वनी सिंह एडीएम सिटी को ज्ञापन सौंपा।