बांसगांव: हरिहरपुर के निवासी व्यक्ति ने जमीन हथियाने के आरोप में बाँसगाँव थाने में कराया केस दर्ज, जांच में शिकायतकर्ता गया जेल
बांसगांव पुलिस ने जालसाजी का केस दर्ज कर जांच की तो केस दर्ज कराने वाला ही असली जालसाज निकल गया। आरोपित मुकेश सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया। इस मामले में पहले उसकी प्रेमिका को भी पुलिस जेल भेज चुकी है। इस पूरी जांच से बेवजह आरोपित बने पीड़ित परिवार को न्याय मिल गया। पकड़े गए आरोपित की पहचान बांसगांव के हरिहरपुर निवासी मुकेश सिंह के रूप मे हुई।