बांसगांव: बाँसगाँव तहसील के लेखपालों ने एंटी करप्शन कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग की, उपजिलाधिकारी बांसगांव को सौंपा ज्ञापन
शनिवार को तहसील परिसर के बरामदे में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ एवं राजस्व निरीक्षक संघ के पदाधिकारियों ने तहसील दिवस पर कार्य बहिष्कार करते हुए धरना दिया। लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष संतोष राय एवं राजस्व निरीक्षक संघ के अध्यक्ष के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लेखपालों तथा राजस्व निरीक्षकों ने एंटी करप्शन की कार्रवाई पर रोक लगाने संबंधी एक मांग पत्र सौंपा।