लखीसराय: सिपाही प्रशिक्षण केंद्र लखीसराय में प्रशिक्षु सिपाहियों के लिए विशेष प्रशिक्षण सत्र का आयोजन
शुक्रवार अपराह्न 2:40 बजे लखीसराय पुलिस के सोशल मीडिया साइट से प्राप्त जानकारी के मुताबिक सिपाही प्रशिक्षण केंद्र लखीसराय में प्रशिक्षु सिपाहियों के लिए विशेष प्रातः कालीन प्रशिक्षण सत्र का आयोजन हुआ. इस क्रम में दौड़, पीटी,सेरेमोनियल परेड तथा आत्मरक्षा के लिए निहत्थे युद्ध (यूएसी) कौशल का प्रशिक्षण दिया गया.