लखीसराय: जिला मुख्यालय परिसर में राज्य स्तरीय सम्मेलन को लेकर दिव्यांगजनों की बैठक आयोजित
लखीसराय। जिला मुख्यालय परिसर में शनिवार की दोपहर 12:10 पर दिव्यांगजनों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में शहर सहित जिले के विभिन्न प्रखंडों से बड़ी संख्या में दिव्यांगजन शामिल हुए।बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी 19 अप्रैल को पटना में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय सम्मेलन की तैयारी को लेकर विचार विमर्श करना था।