गजल्ड ग्रामसभा में दिनदहाड़े घर की छत पर टहलता दिखा भालू, ग्रामीणों में दहशत।
पौड़ी। गजल्ड ग्रामसभा में दिनदहाड़े एक भालू घर की छत पर टहलता दिखाई दिया। अचानक घर की छत पर भालू को देखकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों के शोर मचाने पर भालू जंगल की ओर भाग गया। ग्राम प्रधान शंकर नौटियाल ने घटना की जानकारी दी। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही गढ़वाल DFO ने वन विभाग की टीम को मौके के लिए रवाना कर दिया। साथ ही गांव में गस्त करने के निर्देश भी दिए गए गांव में भालू की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
Pauri, Garhwal | Nov 26, 2026