#भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस का राजभवन मार्च, अरुणा कुमार ने बुलंद की आवाज!
भाजपा सरकार की कथित जनविरोधी नीतियों और भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस द्वारा चलाए जा रहे हस्ताक्षर अभियान के तहत आयोजित विशाल राजभवन मार्च में कांग्रेस नेत्री अरुणा कुमार ने भी सहभागिता की।
इस दौरान उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद करते हुए जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।
कांग्रेस का कहना है कि प्रदेश की जनता से जुड़े सवालों, भ्रष्टाचार और जनसमस्याओं को लेकर संघर्ष जारी रहेगा। जनता की आवाज को बुलंद करने और लोकतांत्रिक तरीके से सरकार को जवाबदेह बनाने के संकल्प के साथ कांग्रेस का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
जनहित की लड़ाई, जनता के अधिकारों की लड़ाई!
#ArunaKumar #Congress #RajBhavanMarch #UttarakhandCongress #जनहित #भ्रष्टाचार_के_खिलाफ
Pauri, Garhwal | Nov 26, 2026