गजल्ड ग्रामसभा में भालू की दस्तक के बाद वन विभाग अलर्ट, ड्रोन से की जा रही निगरानी; ग्रामीणों को किया जा रहा जागरूक।
पौड़ी। गजल्ड ग्रामसभा में दिनदहाड़े घर की छत पर भालू दिखाई देने की सूचना के बाद वन विभाग की टीम तत्काल गांव पहुंची। टीम ने गांव में गश्त करने के साथ ही भालू की लोकेशन ट्रेस करने के लिए ड्रोन की मदद से आसपास के जंगलों और क्षेत्रों की निगरानी की। वन विभाग की टीम ग्रामीणों को जंगली जानवरों से सतर्क रहने के लिए जागरूक भी कर रही है।