मधेपुरा: जर्जर सड़क पर धान रोपकर प्रदर्शन, एक माह में मरम्मत न होने पर आंदोलन की चेतावनी
मधेपुरा में जर्जर सड़क को लेकर ग्रामीणों ने भर्राही बाजार से जीवछपुर बायपास तक करीब तीन किलोमीटर सड़क पर ग्रामीणों ने धान रोपकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने कहा कि दस साल पुरानी सड़क गड्ढों और जलजमाव से बदहाल है। डीएम, आरडब्ल्यूडी, सांसद और विधायक को आवेदन के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने एक महीने में काम शुरू नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी