प्रेस विज्ञप्ति
समाहरणालय, मधेपुरा
जिला जनसंपर्क कार्यालय
दिनांक: 21 अगस्त 2026
*विश्व उद्यमिता दिवस पर “Scale-Up & Market Access” विषय पर कार्यशाला आयोजित*
*नवोदित उद्यमियों को बाजार से जोड़ने एवं स्टार्ट-अप पारिस्थितिकी तंत्र को सुदृढ़ करने पर हुआ मंथन*
मधेपुरा, 21 अगस्त 2026।
विश्व उद्यमिता दिवस के अवसर पर जिला पदाधिकारी, मधेपुरा के निर्देशानुसार के बी.पी. मंडल इंजीनियरिंग कॉलेज, मधेपुरा में स्टार्ट-अप कार्यक्रम सह कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में “Scale-Up & Market Access” विषय पर नवाचार, उद्यमिता एवं बाजार तक पहुंच से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।
कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारियों एवं स्टार्ट-अप क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इनमें वरीय कोषागार पदाधिकारी, मधेपुरा, संयुक्त कर आयुक्त, मधेपुरा, जिला अवर निबंधक, मधेपुरा, डीपीएम जीविका, मधेपुरा, अध्यक्ष व्यापार संघ, मधेपुरा, चेतन कुमार चंदन (7G Cabs), दयानंद कुमार मेहता सहित स्टार्ट-अप एवं स्टार्ट-अप सेल, पटना से आए प्रतिनिधि शामिल थे।
कार्यशाला में “Scale-Up & Market Access” विषय के विभिन्न आयामों पर चर्चा करते हुए स्टार्ट-अप पारिस्थितिकी तंत्र के विकास एवं संवर्धन, नवोदित उद्यमियों को आवश्यक संस्थागत सहयोग उपलब्ध कराने तथा उनके उत्पादों एवं सेवाओं को व्यापक बाजार तक पहुंचाने के उपायों पर विचार-विमर्श किया गया। प्रतिभागियों ने उद्यमियों के लिए बाजार की संभावनाओं, विभागीय सहयोग, वित्तीय एवं व्यावसायिक अवसरों तथा स्टार्ट-अप को आगे बढ़ाने में विभिन्न हितधारकों की भूमिका पर अपने विचार साझा किए।
कार्यक्रम के दौरान नवोदित उद्यमियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से चार नवोदित स्टार्ट-अप को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनके नवाचार, उद्यमशीलता एवं संभावनाओं को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम रहा।
कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य, बी.पी. मंडल इंजीनियरिंग कॉलेज, मधेपुरा द्वारा प्रतिभागियों एवं अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम का समापन प्रभारी महाप्रबंधक, जिला उद्योग केन्द्र, मधेपुरा द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar