राज्यपाल के आगमन को लेकर डीएम-एसएसपी ने संभाली कमान
बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय में 11 सितंबर को प्रस्तावित माननीय राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन (सेवानिवृत्त) के भ्रमण कार्यक्रम को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है।
तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे जिलाधिकारी ने प्रशासनिक व्यवस्थाओं, प्रोटोकॉल, कार्यक्रम स्थल की तैयारियों तथा विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
वहीं वरीय पुलिस अधीक्षक ने राज्यपाल की सुरक्षा, कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ एवं यातायात प्रबंधन तथा विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
डीएम-एसएसपी ने अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ वीआईपी प्रोटोकॉल के अनुरूप सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने और किसी भी स्थिति में विधि-व्यवस्था प्रभावित नहीं होने देने का निर्देश दिया।
राज्यपाल के दौरे को लेकर प्रशासनिक और पुलिस महकमा पूरी तरह मुस्तैद।
#TirhutNews #Muzaffarpur #BRABU #GovernorVisit #DM #SSP #MuzaffarpurNews #BiharNews
Bihar, India | Sep 10, 2026