चकाई: चकाई में कड़ी सुरक्षा के बीच मैट्रिक परीक्षा शुरू, 25 मिनट देरी से पहुंची छात्रा को नहीं मिला प्रवेश
Chakai, Jamui | Feb 17, 2026 चकाई प्रखंड के दो परीक्षा केंद्रों पर मंगलवार 8:30 बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मैट्रिक परीक्षा शुरू हो गई। प्रखंड मुख्यालय स्थित एस के प्लस टू हाई स्कूल एवं परियोजना बालिका उच्च विद्यालय में कुल 945 छात्राएं परीक्षा में शामिल हो रही हैं। प्रशासन की ओर से दोनों केंद्रों पर व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं।