आस्था के महापर्व ज्योति यात्रा में उज्जैन के कलाकारों ने बिखेरी अद्भुत छटा
बस्ती। आस्था के महापर्व ज्योति यात्रा में उज्जैन से आए कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से लोगों का मन मोह लिया। कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुति ने पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया। उनकी कला और आकर्षक प्रदर्शन को देखकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। जय माता दी के जयकारों से वातावरण गूंज उठा और श्रद्धा, भक्ति व उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला।