*हेडलाइन - बस्ती में दुर्गा पूजा को लेकर DM-SP ने किया शहर का भ्रमण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा*
*जनपद बस्ती, 20 अक्टूबर 2026* दुर्गा पूजा त्योहार को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी श्रीमती कृत्तिका ज्योत्स्ना और पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने मंगलवार को शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों एवं संवेदनशील क्षेत्रों का भ्रमण कर सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
डीएम और एसपी ने *कंपनी बाग, फव्वारा चौराहा, रौता चौराहा, रोडवेज चौराहा, दक्षिण दरवाजा, अस्पताल चौराहा, कोतवाली तथा करूआ बाबा क्षेत्र* का पैदल भ्रमण कर निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पूजा पंडालों की तैयारियों, भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा इंतजामों को बारीकी से देखा।
*डीएम ने दिए सख्त निर्देश -*
भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि दुर्गा पूजा के मद्देनजर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित की जाएं, ताकि श्रद्धालुओं एवं आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
उन्होंने कहा कि -
- पूजा पंडालों तथा भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में साफ-सफाई, विद्युत सुरक्षा और यातायात प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया जाए।
- प्रमुख मार्गों एवं चौराहों पर आवागमन सुचारु बनाए रखा जाए।
- पूजा पंडालों में विद्युत कनेक्शन, तारों एवं अन्य उपकरणों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाओं को पूरी तरह सक्रिय रखा जाए।
जिलाधिकारी ने कहा कि *"दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा प्रशासन की पहली प्राथमिकता है। सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहें।"*
*एसपी ने परखी सुरक्षा -*
पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पूरी सतर्कता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाए तथा भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस की सक्रिय उपस्थिति अनिवार्य रूप से सुनिश्चित की जाए। त्योहार के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रभावी पुलिस प्रबंधन जरूरी है।
*भ्रमण के दौरान मौजूद अधिकारी -*
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल, सहायक पुलिस अधीक्षक / क्षेत्राधिकारी सदर सुश्री मानसी दहिया, अपर जिलाधिकारी ज्ञान चन्द्र गुप्ता, मुख्य राजस्व अधिकारी कीर्ति प्रकाश भारती, अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत, उपजिलाधिकारी सदर प्रमोद कुमार, ईओ नगर पालिका अंगद गुप्ता सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
Basti Police Kirti Prakash Bharti
संवाददाता हरी ओम प्रकाश
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत
Basti, Basti | Oct 20, 2026