*जिलाधिकारी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सल्टौआ गोपालपुर का किया औचक निरीक्षण*
*जनपद बस्ती, 20 अक्टूबर 2026 * जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना ने सोमवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सल्टौआ गोपालपुर का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने उपचार के लिए आए मरीजों की संख्या के संबंध में जानकारी प्राप्त की तथा स्वास्थ्य केंद्र पर उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं के बारे में पूछताछ की। उन्होंने ओपीडी रजिस्टर, दवा स्टॉक रजिस्टर और उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया। मरीजों से बातचीत कर इलाज की गुणवत्ता और दवाओं की उपलब्धता के बारे में भी जानकारी ली।
इस दौरान स्वास्थ्य केंद्र पर डॉ. रमजान अली उपस्थित रहे।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि स्वास्थ्य केंद्र पर आने वाले हर मरीज को बेहतर इलाज मिले, दवाओं की कोई कमी न हो और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करना प्रशासन की प्राथमिकता है।
जिलाधिकारी के औचक निरीक्षण से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा रहा। उन्होंने स्पष्ट कहा कि लापरवाही बरतने वाले डॉक्टर और कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों ने भी बताया कि पीएचसी पर समय से डॉक्टर नहीं मिलते थे, लेकिन अब सुधार हो रहा है। डीएम ने निर्देश दिया कि गर्भवती महिलाओं और बच्चों के टीकाकरण पर विशेष ध्यान दिया जाए। स्वास्थ्य केंद्र परिसर में साफ-सफाई और पेयजल की व्यवस्था को भी दुरुस्त करने को कहा गया। उन्होंने आशा बहुओं और एएनएम की उपस्थिति रजिस्टर भी चेक किया।
सरकार की मंशा है कि गांव के लोगों को इलाज के लिए जिला अस्पताल के चक्कर न काटने पड़ें। इसी क्रम में जिलाधिकारी लगातार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और सीएचसी का दौरा कर रही हैं। इस निरीक्षण के बाद मरीजों में भी बेहतर इलाज मिलने की उम्मीद जगी है।
. संवाददाता हरी ओम प्रकाश
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत
Basti, Basti | Oct 20, 2026