Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Bihar
कांग्रेस
हत्या
भारत
बीजेपी
Uttar_pradesh
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
आग
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Uttarakhand
Sambalpur
updatesthenirmal
बस्ती में बागेश्वर धाम की कथा को लेकर नई पहल, पैड़ा वाले बाबा गोविंद दास महाराज ने की जनसहयोग की शुरुआत..... #trendingvideo #facebookvideo #everyonefollowers #बागेश्वरधाम #पैड़ावालेबाबा
Basti, Basti
| Oct 20, 2026
#trendingvideo
#facebookvideo
#everyonefollowers
#बागेश्वरधाम
#पैड़ावालेबाबा
MORE NEWS
ज्योति यात्रा की झलकियां.........
Basti, Basti | Oct 20, 2026
*जिलाधिकारी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सल्टौआ गोपालपुर का किया औचक निरीक्षण* *जनपद बस्ती, 20 अक्टूबर 2026 * जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना ने सोमवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सल्टौआ गोपालपुर का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने उपचार के लिए आए मरीजों की संख्या के संबंध में जानकारी प्राप्त की तथा स्वास्थ्य केंद्र पर उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं के बारे में पूछताछ की। उन्होंने ओपीडी रजिस्टर, दवा स्टॉक रजिस्टर और उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया। मरीजों से बातचीत कर इलाज की गुणवत्ता और दवाओं की उपलब्धता के बारे में भी जानकारी ली। इस दौरान स्वास्थ्य केंद्र पर डॉ. रमजान अली उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि स्वास्थ्य केंद्र पर आने वाले हर मरीज को बेहतर इलाज मिले, दवाओं की कोई कमी न हो और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करना प्रशासन की प्राथमिकता है। जिलाधिकारी के औचक निरीक्षण से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा रहा। उन्होंने स्पष्ट कहा कि लापरवाही बरतने वाले डॉक्टर और कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों ने भी बताया कि पीएचसी पर समय से डॉक्टर नहीं मिलते थे, लेकिन अब सुधार हो रहा है। डीएम ने निर्देश दिया कि गर्भवती महिलाओं और बच्चों के टीकाकरण पर विशेष ध्यान दिया जाए। स्वास्थ्य केंद्र परिसर में साफ-सफाई और पेयजल की व्यवस्था को भी दुरुस्त करने को कहा गया। उन्होंने आशा बहुओं और एएनएम की उपस्थिति रजिस्टर भी चेक किया। सरकार की मंशा है कि गांव के लोगों को इलाज के लिए जिला अस्पताल के चक्कर न काटने पड़ें। इसी क्रम में जिलाधिकारी लगातार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और सीएचसी का दौरा कर रही हैं। इस निरीक्षण के बाद मरीजों में भी बेहतर इलाज मिलने की उम्मीद जगी है। . संवाददाता हरी ओम प्रकाश राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत
Basti, Basti | Oct 20, 2026
*हेडलाइन - बस्ती में दुर्गा पूजा को लेकर DM-SP ने किया शहर का भ्रमण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा* *जनपद बस्ती, 20 अक्टूबर 2026* दुर्गा पूजा त्योहार को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी श्रीमती कृत्तिका ज्योत्स्ना और पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने मंगलवार को शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों एवं संवेदनशील क्षेत्रों का भ्रमण कर सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डीएम और एसपी ने *कंपनी बाग, फव्वारा चौराहा, रौता चौराहा, रोडवेज चौराहा, दक्षिण दरवाजा, अस्पताल चौराहा, कोतवाली तथा करूआ बाबा क्षेत्र* का पैदल भ्रमण कर निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पूजा पंडालों की तैयारियों, भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा इंतजामों को बारीकी से देखा। *डीएम ने दिए सख्त निर्देश -* भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि दुर्गा पूजा के मद्देनजर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित की जाएं, ताकि श्रद्धालुओं एवं आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि - - पूजा पंडालों तथा भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में साफ-सफाई, विद्युत सुरक्षा और यातायात प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया जाए। - प्रमुख मार्गों एवं चौराहों पर आवागमन सुचारु बनाए रखा जाए। - पूजा पंडालों में विद्युत कनेक्शन, तारों एवं अन्य उपकरणों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाओं को पूरी तरह सक्रिय रखा जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि *"दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा प्रशासन की पहली प्राथमिकता है। सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहें।"* *एसपी ने परखी सुरक्षा -* पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पूरी सतर्कता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाए तथा भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस की सक्रिय उपस्थिति अनिवार्य रूप से सुनिश्चित की जाए। त्योहार के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रभावी पुलिस प्रबंधन जरूरी है। *भ्रमण के दौरान मौजूद अधिकारी -* इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल, सहायक पुलिस अधीक्षक / क्षेत्राधिकारी सदर सुश्री मानसी दहिया, अपर जिलाधिकारी ज्ञान चन्द्र गुप्ता, मुख्य राजस्व अधिकारी कीर्ति प्रकाश भारती, अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत, उपजिलाधिकारी सदर प्रमोद कुमार, ईओ नगर पालिका अंगद गुप्ता सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। Basti Police Kirti Prakash Bharti संवाददाता हरी ओम प्रकाश राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत
Basti, Basti | Oct 20, 2026
*हेडलाइन - बस्ती DM ने बैड़वा समय माता मंदिर विसर्जन स्थल का किया निरीक्षण, सुरक्षा के दिए निर्देश* *जनपद बस्ती, 20 अक्टूबर 2026* दुर्गा पूजा मूर्ति विसर्जन को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी श्रीमती कृत्तिका ज्योत्स्ना ने तहसील भानपुर अंतर्गत मां बैड़वा समय माता मंदिर क्षेत्र में मूर्ति विसर्जन स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विसर्जन कुंड की गहराई, पानी की उपलब्धता, घाटों की स्थिति और आने-जाने वाले मार्गों का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सुरक्षा, साफ-सफाई एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि विसर्जन के दौरान किसी भी श्रद्धालु को असुविधा न हो, इसके लिए बैरिकेडिंग, लाइटिंग, गोताखोरों की तैनाती और पुलिस बल की मौजूदगी अनिवार्य रूप से सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि भीड़ प्रबंधन के लिए पहले से रूट प्लान तैयार किया जाए और क्रेन व अन्य संसाधनों को मौके पर उपलब्ध रखा जाए। उन्होंने नगर पंचायत और पुलिस विभाग को आपसी समन्वय बनाकर कार्य करने का निर्देश दिया, ताकि विसर्जन शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो सके। इस दौरान उप जिलाधिकारी हिमांशु कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। संवाददाता हरी ओम प्रकाश राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत
Basti, Basti | Oct 20, 2026
बागेश्वर धाम सरकार की कथा को लेकर महंत गोविंद दास ने शुरू किया जनजागरण अभियान जनसहयोग से अप्रैल में आयोजित होगी पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा, आयोजन को लेकर लोगों से की जा रही सहभागिता की अपील बस्ती। बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी की कथा के आयोजन को लेकर पैड़ा धाम के महंत गोविंद दास ने जनजागरण अभियान शुरू किया है। इस अभियान के माध्यम से वह लोगों को प्रस्तावित धार्मिक आयोजन की जानकारी दे रहे हैं और कथा को सफल बनाने के लिए जनसहयोग की अपील कर रहे हैं। महंत गोविंद दास का उद्देश्य लोगों की सहभागिता से अप्रैल माह में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी की कथा का आयोजन कराना है। इसके लिए वह विभिन्न क्षेत्रों में लोगों से संपर्क कर रहे हैं और धार्मिक आयोजन की तैयारियों को लेकर सहयोग जुटाने का प्रयास कर रहे हैं। महंत गोविंद दास ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन लोगों को आध्यात्मिक विचारों से जोड़ने, भक्ति और संस्कारों को बढ़ावा देने तथा समाज में आपसी सद्भाव की भावना मजबूत करने का माध्यम बनते हैं। जनसहयोग से कथा का आयोजन भव्य रूप में कराने की योजना है। अब लोगों की सहभागिता और सहयोग से अप्रैल में प्रस्तावित इस कथा के आयोजन की तैयारियों को आगे बढ़ाया जाएगा।
Basti, Basti | Oct 20, 2026
Basti, Basti | Oct 20, 2026
बस्ती: बहुजन मुक्ति पार्टी के प्रदेश सचिव बनने पर डॉ. आरके आनंद का बस्ती में जोरदार स्वागत.. #बहुजनमुक्तिपार्टी #facebookviral #trendingreels #everyonefollowers #बस्ती
Basti, Basti | Oct 20, 2026
बस्ती में राज्यमंत्री दानिश आजाद का चंद्रशेखर आजाद पर निशाना, 2027 चुनाव में हार की भविष्यवाणी..... #facebookvideo #trendingvideo #Basti #ChandrashekharAzad #DanishAzad
Basti, Basti | Oct 19, 2026