Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Bihar
कांग्रेस
हत्या
भारत
बीजेपी
Uttar_pradesh
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
आग
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Uttarakhand
Sambalpur
सम्मान
newsexpressbst
Basti, Basti
| Oct 20, 2026
MORE NEWS
बस्ती: बहुजन मुक्ति पार्टी के प्रदेश सचिव बनने पर डॉ. आरके आनंद का बस्ती में जोरदार स्वागत.. #बहुजनमुक्तिपार्टी #facebookviral #trendingreels #everyonefollowers #बस्ती
Basti, Basti | Oct 20, 2026
बस्ती में राज्यमंत्री दानिश आजाद का चंद्रशेखर आजाद पर निशाना, 2027 चुनाव में हार की भविष्यवाणी..... #facebookvideo #trendingvideo #Basti #ChandrashekharAzad #DanishAzad
Basti, Basti | Oct 19, 2026
अब्दुल दरी नहीं बिछाएगा, नेता बनेगा-राज्यमंत्री दानिश आजाद
Basti, Basti | Oct 19, 2026
*नवरात्रि पर बस्ती पुलिस अलर्ट: SP ओमवीर सिंह ने भारी पुलिस बल के साथ शहर में किया पैदल गश्त, शहरवासियों में सुरक्षा का एहसास* जनपद बस्ती ,उत्तर प्रदेश 19 अक्टूबर 2026 *बस्ती।* शारदीय नवरात्रि पर्व के पावन अवसर पर जनपद बस्ती में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से रविवार को बस्ती पुलिस ने कमर कस ली है। पुलिस अधीक्षक बस्ती * ओमवीर सिंह* के नेतृत्व में आज शाम कोतवाली थाना क्षेत्र के शहर इलाके में भारी पुलिस बल के साथ पैदल गश्त की गई। पैदल गश्त में *अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती श्यामकांत, सहायक पुलिस अधीक्षक बस्ती / क्षेत्राधिकारी सदर मानसी दहिया, क्षेत्राधिकारी यातायात कुलदीप सिंह यादव* सहित कोतवाली पुलिस और भारी पुलिस बल मौजूद रहा। *मुख्य बाजार से लेकर मंदिरों तक लिया जायजा* एसपी ओमवीर सिंह ने पैदल गश्त के दौरान शहर के मुख्य बाजार, प्रमुख चौराहों, दुर्गा पूजा पंडालों, मंदिरों के आसपास के क्षेत्रों, व्यस्त मार्गों और संवेदनशील स्थानों का पैदल भ्रमण कर गहन निरीक्षण किया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों से कानून-व्यवस्था, यातायात व्यवस्था और भीड़ प्रबंधन को लेकर जानकारी ली और सतर्क रहने के निर्देश दिए। भारी संख्या में पुलिस बल को सड़कों पर देखकर आम नागरिकों में सुरक्षा और विश्वास का माहौल बना रहा। *एसपी ने दिए सख्त निर्देश* पुलिस अधीक्षक बस्ती ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि नवरात्रि पर्व के दौरान अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सघन गश्त, चेकपोस्ट और नाकाबंदी को और अधिक प्रभावी बनाया जाए। उन्होंने कहा कि सभी दुर्गा पूजा पंडालों, मंदिरों और सार्वजनिक स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए। यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए क्षेत्राधिकारी यातायात के निर्देशन में विशेष प्लान तैयार किया जाए ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। एसपी ने दो टूक कहा कि त्योहार के दौरान हुड़दंग करने, अफवाह फैलाने या शांति व्यवस्था भंग करने वाले किसी भी अराजक तत्व को बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे लोगों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। *नागरिकों से की अपील* अधिकारियों ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे नवरात्रि का त्योहार शांतिपूर्ण, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तत्काल डायल 112 या संबंधित थाने को दें। पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। पुलिस अधीक्षक की इस पैदल गश्त के बाद शहरवासियों में पुलिस के प्रति विश्वास और बढ़ा है और त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के लिए अनुकूल वातावरण बना है। एसपी ने सभी अधिकारियों को नवरात्रि पर्व की समाप्ति तक विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। Basti Police @ *संवाददाता - हरी ओम प्रकाश* *राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत, बस्ती*
Basti, Basti | Oct 19, 2026
*हेडलाइन - बस्ती में दशहरा और दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट: DM-SP ने कलेक्ट्रेट में की बैठक, दिए सख्त निर्देश* *बस्ती, 19 अक्टूबर 2026।* नवरात्रि, दशहरा मेला और दुर्गा प्रतिमा विसर्जन तथा आगामी त्यौहारों को पूरी तरह शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए आज कलेक्ट्रेट सभागार बस्ती में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता *जिलाधिकारी बस्ती और पुलिस अधीक्षक बस्ती ओमवीर सिंह* ने संयुक्त रूप से की। बैठक में जनपद के सभी बड़े अधिकारियों को त्यौहारों को लेकर कड़े निर्देश दिए गए। *बैठक में दिए गए मुख्य निर्देश -* *1. सघन गश्त और चेकिंग:* सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया गया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों के बाजारों, भीड़भाड़ वाले चौराहों और प्रमुख पूजा पंडालों के आस-पास नियमित रूप से सादे वस्त्रों और वर्दी में पैदल गश्त करें। संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन चेकिंग की जाए। *2. महिला सुरक्षा पर विशेष जोर:* पंडालों और मेलों में उमड़ने वाली भारी भीड़ के दौरान महिलाओं, बालिकाओं और युवतियों की सुरक्षा के लिए महिला पुलिस कर्मियों और एंटी-रोमियो टीमों को विशेष ड्यूटी पर लगाने का निर्देश दिया गया, ताकि शोहदों और मनचलों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके। *3. अग्नि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम:* सभी थाना प्रभारियों और संबंधित विभागों को यह सुनिश्चित करने को कहा गया कि पूजा पंडालों में अग्नि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हों। पंडाल में आग से बचाव के लिए बालू से भरी बोरियां, पर्याप्त पानी और अग्निशामक यंत्र अनिवार्य रूप से उपलब्ध हों और ज्वलनशील सामग्रियों का न्यूनतम प्रयोग हो। *4. बिजली व्यवस्था की जांच:* विद्युत विभाग और थाना प्रभारियों को निर्देश दिया गया कि पंडालों तक की गई बिजली की वायरिंग पूरी तरह सुरक्षित हो, खुले या लटकते तार न हों, ताकि किसी भी अप्रिय दुर्घटना से बचा जा सके। *5. DJ की आवाज पर कंट्रोल:* माननीय उच्च न्यायालय और शासन द्वारा ध्वनि प्रदूषण को लेकर निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन कराया जाए। पंडालों और विसर्जन मार्गों पर बजने वाले DJ व साउंड सिस्टम की आवाज निर्धारित डेसिबल सीमा के भीतर ही हो। तेज आवाज में DJ बजाने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। *6. साफ-सफाई और मूलभूत सुविधाएं:* पूजा पंडालों के आसपास, मुख्य मार्गों और विसर्जन स्थलों पर साफ-सफाई, पेयजल और प्रकाश की विशेष व्यवस्था करने के निर्देश नगर पालिका और संबंधित विभागों को दिए गए। बैठक में पुलिस, राजस्व, नगर पालिका और विद्युत विभाग के अधिकारियों को आपसी बेहतर तालमेल और समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए, ताकि किसी भी आपात स्थिति से त्वरित गति से निपटा जा सके। अंत में बस्ती पुलिस प्रशासन ने जनपदवासियों से अपील की है कि सभी लोग आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द के साथ पर्व मनाएं। किसी भी संदिग्ध वस्तु या सूचना मिलने पर तुरंत डायल 112 या अपने नजदीकी थाने को अवगत कराएं। *बैठक में मौजूद अधिकारी -* बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक श्री श्यामकांत, सहायक पुलिस अधीक्षक / क्षेत्राधिकारी सदर, जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी, समस्त उपजिलाधिकारी, तथा समस्त थाना प्रभारी उपस्थित रहे। इसके अलावा राजस्व, नगर पालिका, विद्युत विभाग और अन्य संबंधित विभागों के प्रमुख अधिकारी मौजूद रहे। Basti Police MYogiAdityanath *संवाददाता - हरी ओम प्रकाश* *राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत, बस्ती*
Basti, Basti | Oct 19, 2026
*हेडलाइन - छावनी थाने में हिस्ट्रीशीटरों की परेड: थानाध्यक्ष राणा देवेंद्र प्रताप सिंह ने दिलाई अपराध छोड़ने की शपथ, त्यौहारों पर शांति व्यवस्था का दिया निर्देश* जनपद बस्ती ,उत्तर प्रदेश 19 अक्टूबर 2026 *बस्ती।* जनपद में अपराध और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए पुलिस अधीक्षक बस्ती श्री ओमवीर सिंह के द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में आज थाना छावनी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती श्यामकांत के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी हर्रैया स्वर्णिमा सिंह के कुशल निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक थाना छावनी *राणा देवेंद्र प्रताप सिंह* के नेतृत्व में थाना क्षेत्र के सभी सक्रिय हिस्ट्रीशीटरों को थाने पर तलब किया गया। थाना परिसर में सभी हिस्ट्रीशीटरों की परेड कराई गई और उनकी वर्तमान गतिविधियों के बारे में जानकारी ली गई। इस दौरान थानाध्यक्ष राणा देवेंद्र प्रताप सिंह ने सभी हिस्ट्रीशीटरों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि सभी लोग अपराध से दूर रहें और समाज में सदाचरण बनाए रखें। सभी को कानून व्यवस्था का पालन करने और किसी भी प्रकार की अवैध व आपराधिक गतिविधियों में शामिल न होने की शपथ दिलाई गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि आगामी *दुर्गा पूजा, दिवाली एवं छठ महापर्व* को देखते हुए जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। इसलिए सभी हिस्ट्रीशीटरों को विशेष रूप से निर्देशित किया गया है कि त्यौहारों के दौरान वे कानून का पालन करें और शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कोई भी हिस्ट्रीशीटर त्यौहारों के दौरान या भविष्य में किसी भी आपराधिक घटना में संलिप्त पाया गया, तो उसके विरुद्ध कठोरतम वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। पुलिस की सभी पर पैनी नजर है। थाना छावनी पुलिस की इस कार्रवाई से अपराधियों में दहशत का माहौल है। Basti Police *संवाददाता - हरी ओम प्रकाश* *राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत, बस्ती*
Basti, Basti | Oct 19, 2026
बस्ती: कबड्डी प्रतियोगिता में दुधौरा की टीम बनी विजेता, नगहरा रही उपविजेता.. #Basti #foryouシ #trendingvideo #everyonefollowers #nonfollowers
Basti, Basti | Oct 19, 2026
*बस्ती में पुलिस को बड़ी कामयाबी: गौर में चोरी करने वाले 5 शातिर अंतर्जनपदीय चोर गिरफ्तार, सोना-चांदी, नगदी और कार बरामद* जनपद बस्ती ,उत्तर प्रदेश 19 अक्टूबर 2026 पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश के निर्देश पर नकबजनी और चोरी की घटनाओं की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे 10 दिवसीय विशेष अभियान के तहत बस्ती पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना गौर पुलिस, एसओजी टीम और एंटी थेफ्ट टीम की संयुक्त कार्रवाई में थाना गौर क्षेत्र में दो घरों में चोरी करने वाले *5 शातिर अंतर्जनपदीय चोरों* को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी का माल और घटना में प्रयुक्त कार बरामद की है। पुलिस ने सभी 5 अभियुक्तों को आज समय करीब 02:45 बजे सौराहा क्रासिंग से कुछ दूर आगे से गिरफ्तार किया। *बरामदगी का विवरण -* 1. 15 ग्राम पीली धातु (सोना) का टुकड़ा 2. 400 ग्राम सफेद धातु (चांदी) का टुकड़ा 3. 17,040/- रुपये नगद 4. घटना में प्रयुक्त एक हुंडई EON कार, नंबर - UP32FY3606 5. 3 अदद मोबाइल (Lava, Gamma 4C Mini, Samsung) आपको बताते चले की दिनांक 10/11 अक्टूबर 2026 की रात करीब 1 से 2:30 बजे के बीच अज्ञात चोरों ने थाना गौर क्षेत्र के दो पड़ोसी गांवों में चोरी की थी। 1. ग्राम उकरहा में खिड़की से घुसकर बक्सा तोड़कर जेवरात और नगदी चोरी की। 2. ग्राम रानीपुर बाबू में मुख्य दरवाजे की कुंडी तोड़कर जेवरात और नगदी चोरी की। इसी संबंध में थाना गौर पर मुकदमा संख्या 175/2026 दर्ज किया गया था। पकड़े गए चोरों ने बताया कि वे 4 लोग हुंडई कार से घूम-घूम कर चोरी करते हैं और चोरी के जेवरात को 5वां साथी आमिर पुत्र मेराज जो सोनार है, उसकी दुकान पर बेच देते हैं। उन्होंने बताया कि गौर में की गई चोरी का माल बेचकर उन्हें 70,000 रुपये मिले थे, जिसे 17,500-17,500 रुपये में बांट लिया था। बचे हुए पैसों के साथ पकड़े गए। सभी नेपाल भागने की फिराक में थे। *गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम -* 1. राजकुमार वर्मा (40 वर्ष) निवासी औरीसायपुर, थाना तंबौर, सीतापुर 2. सोनेलाल उर्फ सोनू चौहान (25 वर्ष) निवासी लोनिया पुरवा, थाना लहरपुर, सीतापुर 3. अवधेश चौहान (30 वर्ष) निवासी बेदौरा, थाना रेउसा, सीतापुर 4. धनीराम (32 वर्ष) निवासी ऊंचगांव, थाना सकरन, सीतापुर 5. आमिर उर्फ गुड्डू पुत्र मेराज (36 वर्ष) सोनार, निवासी महराजगंज, थाना हरदी, बहराइच पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों पर पहले से ही बहराइच, सीतापुर, देवरिया, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर समेत कई जनपदों में लूट, चोरी, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट के दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं। इन पर धारा 317(2), 111(2) BNS की बढ़ोत्तरी कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। -* इस सराहनीय कार्य के लिए थानाध्यक्ष गौर अतुल कुमार अंजान, प्रभारी एसओजी निरीक्षक विकास यादव, प्रभारी एंटी थेफ्ट उ.नि. भानु प्रताप सिंह सहित पूरी टीम की भूमिका सराहनीय रही। *- संवाददाता हरी ओम प्रकाश, राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत, जनपद बस्ती*
Basti, Basti | Oct 19, 2026