विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत् विद्यालय स्तरीय चित्र कला प्रतियोगिता आयोजित
आकोला (रमेशचंद्र डाड)मेरे सपनों का भारत विकसित भारत कार्यक्रम के अन्तर्गत विधालय स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता जिले सरकारी एवं निजी विद्यालयों में आयोजित हुई। जिसमें से श्रेष्ठ तीन प्रतियोगियों का चयन कर चित्रों को मुख्य ब्लाक शिक्षाधिकारी कार्यालय को विद्यालय को भेजना है। विधार्थियों ने विकसित भारत की अपनी कल्पना को रचनात्मक रूप से चित्रकला के माध्यम से
शिक्षा, विज्ञान, तकनीकी, पर्यावरण, महिला सशक्तिकरण, स्वच्छता, सामाजिक समरसता सेवा एवं नवाचार को प्रस्तुत किया गया। ब्लाक स्तर पर चयनित चित्रो को 21 नवंबर को जिला स्तरीय प्रदर्शनी हेतु भेजा जाएगा। जिलास्तरीय प्रतियोगिता 28 सितम्बर को सेठ मूरलीधर मानसिंहका राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय भीलवाडा़ में आयोजित होगी।जिला स्तर पर चयनित चित्रो को राज्य स्तरीय प्रदर्शनी में भेजा जाएगा।