ग्रामीणों की शिकायत पर विधायक लालाराम बैरवा की पहल, स्टेट हाईवे-12 की मरम्मत शुरू
शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक
बनेड़ा। शाहपुरा से मांडल चौराहा वाया बनेड़ा होकर गुजरने वाले स्टेट हाईवे-12 पर लंबे समय से बड़े-बड़े गड्ढों के कारण वाहन चालकों एवं राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। सड़क पर बढ़ते यातायात और खराब स्थिति के चलते क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ गया था।
इस संबंध में क्षेत्र के ग्रामीणों ने विधायक लालाराम बैरवा को सड़क की बदहाल स्थिति से अवगत करवाते हुए शीघ्र मरम्मत करवाने की मांग की। ग्रामीणों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए विधायक बैरवा ने कल रात RSRDC के प्रोजेक्ट डायरेक्टर ऋषिकेश मीणा से दूरभाष पर वार्ता कर सड़क की स्थिति एवं दुर्घटनाओं की आशंका से अवगत करवाया तथा तत्काल मरम्मत कार्य शुरू करवाने के निर्देश दिए।
विधायक की पहल के बाद आज स्टेट हाईवे-12 पर मरम्मत कार्य शुरू कर दिया गया। सड़क पर बने गड्ढों को दुरुस्त करने का कार्य प्रारंभ होने से क्षेत्र के ग्रामीणों एवं वाहन चालकों में राहत की भावना है।
ग्रामीणों ने सड़क की समस्या को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई करवाने पर विधायक लालाराम बैरवा का आभार जताया। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि सड़क की मरम्मत के साथ-साथ भविष्य में भी इस मार्ग के रखरखाव पर नियमित रूप से ध्यान दिया जाएगा, जिससे दुर्घटनाओं पर अंकुश लगे और आवागमन सुरक्षित हो सके।