कानपुर: किदवई नगर थाने की पुलिस ने शातिर चोर को गिरफ्तार किया, दो कारें की बरामद
किदवई नगर थाने की पुलिस टीम में आरोपी राजू को गिरफ्तार किया है।पिछले दिनों तो चोरी हुयी कार की तलाश में पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही थी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गुजैनी नहर के पास से घेराबंदी करके गिरफ्तार किया गया है। एसीपी ने शुक्रवार दोपहर 1:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी उन्नाव और गोंडा में भी चोरियां कर चुका है।अभी एक आरोपी फरार है।