कानपुर: चकेरी में रिटायर्ड दरोगा से साढ़े तीन लाख रुपए हड़पने का मामला दर्ज
चकेरी थाना क्षेत्र में छपाई की मशीन लेने के नाम पर रिटायर्ड दरोगा भवानी नगर निवासी हृदय नारायण तिवारी से रूमा निवासी राधेश्याम बाजपेई और उनके बेटे रोहित ने 3.5 लाख रुपए हड़प लिए।पीड़ित ने बताया मशीन दी नही और रकम वापस मांगी तो धमकी दी।थाना प्रभारी ने शुक्रवार सुबह 10:30 बजे बताया प्रकरण में मुकदमा पंजीकृत किया गया है आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।