कल्याणपुर में बीती 17 दिसंबर को कल्याणपुर खुर्द निवासी रंजना शुक्ला के बेटे ऋषि को घेर कर रिशांक पाल,मल्लू,आशु, ऐश्वर्य,सल्लू,कृष्णा अभिजीत और देवांश ने लाठी डंडों से पीट दिया था।घटना में ऋषि घायल हो गया था।थाना प्रभारी ने शुक्रवार सुबह 11 बजे बताया तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।