कानपुर: कल्याणपुर में अधिवक्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज, प्लाट दिलाने का झांसा देकर हड़पी गई रकम
कल्याणपुर के विष्णु प्रसाद दुबे ने अधिवक्ता विवेक तिवारी और उसके साथियों के विरुद्ध कल्याणपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।पीड़ित के अनुसार अधिवक्ता ने उनसे इंदिरा नगर व गुजैनी में प्लाट दिलाने के नाम पर 18 लाख रुपए ले लिए लेकिन जांच में दोनों प्लाट फर्जी पाए गए । थाना प्रभारी ने शुक्रवार सुबह 11:00 बजे बताया प्रकरण में मुकदमा पंजीकृत कर जांच की जा रही है।