कानपुर: केशव वाटिका पार्क में मॉर्निंग वॉक के दौरान मुख्यमंत्री पर अभद्र टिप्पणी करने पर दर्ज हुआ मुकदमा
कल्याणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत केशव वाटिका पार्क में टहलने आए दो लोगों ने मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री पर बीती 18 दिसंबर को अभद्र टिप्पणी की थी।अवधेश कुमार निगम ने इसका विरोध किया तो दोनों युवकों ने उनकी पिटाई कर दी थी।थाना प्रभारी ने शुक्रवार सुबह 11 बजे बताया प्रकरण में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।