दारू: बेड़म गांव में विधवा महिला का कच्चा मकान ढहा, सारा सामान बर्बाद
बेड़म गांव में विधवा महिला का कच्चा मकान ढहा, सारा सामान बर्बाद। लगातार चार दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश ने क्षेत्र में तबाही मचानी शुरू कर दी है। ताजा मामला टाटीझरिया के डुमर पंचायत के बेड़म गांव के रानीगंज टोला का है, जहां बारिश के कारण एक गरीब विधवा महिला का मिट्टी का मकान ताश के पत्तों की तरह ढह गया। पीड़िता ललिया देवी (पति स्व. भुनेश्वर भुईयां) है।