शिवपुरी नगर: मंशापूर्ण मंदिर के पास जमीन विवाद: प्लाट मालिक दंपति का आरोप, महंत और उसका पार्षद भाई दे रहा है धमकी
मंशापूर्ण मंदिर के पास की जमीन पर निर्माण करा रही मनीषा शर्मा और उनके पति योगेंद्र शर्मा आज मंगलवार की दोपहर साढ़े 12 बजे कलेक्टर के पास पहुंचे। उन्होंने बताया कि उन्होंने अंकित भसीन से एक प्लाट खरीदा था। उसकी रजिस्ट्री भी उनके पास हैं। लेकिन मंदिर के महंत अरुण शर्मा और उनके पार्षद भाई अमरदीप शर्मा द्वारा उन्हें प्लाट पर निर्माण कार्य नहीं करने दे रहे हैं।