शिवपुरी नगर: इंडस्ट्रीज एरिया में व्यापारी के गोदाम में क्विंटलों पीडीएस का चावल और गेंहू मिला, जांच के लिए लैब भेजे गए सैंपल
शहर के इंड्रस्टीज एरिये के एक गोदाम में आज मंगलावर की दोपहर ढेड़ बजे प्रशासन ने एकाएक छापामार कार्यवाही को अंजाम दिया। प्रशासन को यहां एक ट्रक और गोदाम में भारी मात्रा में पीडीएस का चावल और गेंहु मिला साथ ही मंडी टैक्स चोरी कर लाया हुआ सोयावीन भी मिला। फिलहाल प्रशासन ने चावल और गेंहू का सेम्पल भेज गोदाम को शील करते हुए व्यापारी पर 3लाख का जुर्माने किया है