शिवपुरी नगर: सड़क हादसे में पति की मौत के बाद मायके वालों ने भी वापस भेजा, करमाजखुर्द की महिला ने कलेक्टर से आर्थिक सहायता की मांग की
करमाजखुर्द की रहने वाली सीमा जाटव ने जानकारी देते हुए बताया कि उसके पति विक्रम जाटव की 23- 6- 2024 को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। पति की मौत के बाद उसे किसी भी प्रकार की कोई आर्थिक सहायता नही मिली है। एवं वह काफी परेशान बनी हुई है। एवं उसके मायके वालों ने भी उसे भगा दिया। जिसको लेकर आज उसने कलेक्टर से आर्थिक सहायता दिलाए जाने की गुहार लगाई है।