शिवपुरी नगर: सिलरा और झंडा गांव के ग्रामीणों ने रेत के अवैध उत्खनन पर रोक लगाने की मांग को लेकर कलेक्टर से की शिकायत
शिवपुरी जिले की करैरा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले सिलरा और झण्डा गांव के ग्रामीणों ने मंगलवार की दोपहर करीब 1:00 कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी को शिकायत दर्ज कराते हुए सिलरा और झण्डा गांव में सिंध नदी से हो रहे अवैध रेत उत्खनन बंद कराए जाने की मांग की है।कलेक्टर ने इस मामले में ग्रामीणों को उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया है।