शिवपुरी नगर: ग्राम बगेधरी में बटाईदार ने महिला की जमीन पर किया कब्जा, पीड़िता ने कलेक्टर से की शिकायत
ग्वालियर जिले के संजय नगर की रहने वाली कुसुमलता सगर पत्नी हरिसिंह सगर ने जानकारी देते हुए बताया की उसने शिवपुरी जिले के करैरा थाना क्षेत्र के ग्राम बगेधरी में मक्खन जाटव से जमीन ली थी। जिस पर मक्खन जाटव ही बटाई से खेती करता था। जिस पर अब उसने कब्जा कर लिया। जिसकी शिकायत आज मंगलवार की दोपहर 12 बजे उसने शिवपुरी कलेक्टर से करते हुए न्याय की गुहार लगाई है।