सिहोरा: मगरकटा स्कूल बंद करने का विरोध, बच्चों को दूर भेजने पर चिंता; प्राथमिक शाला यथावत रखने की मांग
ग्राम मगरकटा की शासकीय प्राथमिक शाला बंद कर बच्चों को करीब एक किलोमीटर दूर ग्राम घुथरा की शासकीय शाला में मर्ज किए जाने के विरोध में सोमवार को बच्चों के परिजन एसडीएम कार्यालय पहुंचे। जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक 16 प्रदीप पटेल की अगवाई में परिजनों ने एसडीएम को आवेदन सौंप कर स्कूल को यथावत संचार रखने की मांग की।