राघोगढ़: नेशनल हाईवे 46 पर पगारा पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास केले से भरे ट्रक की दुर्घटना, तीन लोग घायल
Raghogarh, Guna | Jul 24, 2026 राघोगढ़ के धरनावदा थाना की नेशनल हाईवे 46 पर पगारा पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास एक्सीडेंट हो गया। 24 जुलाई की सुबह 1033 हाईवे एंबुलेंस से मिली जानकारी में केले से भरा ट्रक तेज रफ्तार में अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक में सवार तीन लोग घायल है, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई गई है। 1033 हाईवे एंबुलेंस से तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती किया है।