करछना: आईटीआई गेट के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जांच जारी
औद्योगिक थाना क्षेत्र के आईटीआई गेट के पास मिर्जापुर प्रयागराज हाईवे पर शनिवार देर रात को अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से बाइक सवार युवक की मौके पर मौत हो गई। सूचना होने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। जहां पुलिस ने बाइक की गाड़ी नंबर से उसकी पहचान कौंधियारा क्षेत्र के कैथा गांव निवासी कृष्ण मुरारी यादव के रूप में करते हुए घटना की जानकारी घर वालों को दिया।