करछना: कबरा रवनिका में जल जीवन मिशन योजना फेल,बरसात के दिनों में भी ग्रामीणों के सामने पेय जल का संकट #Jansamasya
करछना क्षेत्र में जल जीवन मिशन योजना फेल साबित हो रहा है । ग्राम पंचायत कबरा रवनिका में बरसात के दिनों में भी ग्रामीणों के सामने पेयजल की किल्लत बरकरार है। बस्ती में एक नल के अलावा अन्य सुविधा न होने की वजह से भीड़ लगी रहती है।आए दिन ग्रामीणों में पेयजल भरने के लिए मारामारी होती रहती है। जिसका वीडियो शुक्रवार शाम 5 बजे के करीब सामने आया।