करछना: रीवा रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी
यमुनापार क्षेत्र के नैनी कोतवाली थाना अंतर्गत रीवा रोड पर शुक्रवार शाम 7 बजे के करीब मार्ग से गुजरते समय अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। सूचना होने पर नैनी पुलिस मौके पर पहुंची । इसके बाद पुलिस शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेजते हुए जांच में जुट गई है। हालांकि अभी तक मृतक व्यक्त की पहचान नहीं हो पाया है।