करछना: चक रघुनाथ मोहल्ला में दशहरा मेला के दौरान छोला चावल की दुकान लगाने गए परिवार के सूने घर में हुई लाखों रुपए की चोरी
नैनी क्षेत्र के चक रघुनाथ मोहल्ला निवासी गंगा प्रसाद केसरवानी उर्फ पिंटू पुत्र स्वर्गीय शारदा प्रसाद। शुक्रवार को नैनी बाजार में आयोजित दशहरा मेले में छोला चावल की दुकान लगाने के लिए घर पर ताला मार कर परिवार के साथ गए हुए थे। जहां रात भर दशहरा मेले में दुकानदारी किया। शनिवार सुबह घर लौटे तो दरवाजे का ताला टूटा पड़ा था। अंदर जा कर देखा तो पूरा सामान बिखरा था।