करछना: चाका ब्लॉक के पास डॉक्टर की गलत इलाज से 2 वर्षीय बालक की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया चक्का जाम
नैनी थाना क्षेत्र के ददरी निवासी राजन पटेल के दो वर्षीय बालक देव की इलाज के दौरान मौत हो गई। डाक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आक्रोशित परिवार के लोगों ने शनिवार दोपहर 2 बजे करीब चाका ब्लाक पर पहुंचे और रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग पर रास्ताजाम कर दिया। उनका कहना था कि डाक्टर ने गलत इंजेक्शन लगाया,जिससे मासूम की मौत हो गई, उसकी गिरफ्तारी की जाए।