करछना: करछना तहसील परिसर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर जनसुनवाई के लिए पहुंचे जिलाधिकारी प्रयागराज
शासन के मंसा के अनुरूप माह के प्रथम व तृतीय शनिवार को प्रदेश के विभिन्न तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज करछना तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर जनसुनवाई करने जिलाधिकारी प्रयागराज मनीष कुमार वर्मा पहुंचे। जिलाधिकारी के आने की जानकारी होने पर बड़ी संख्या में फरियादियों की भीड़ देखी जा रही है।