चित्तौड़गढ़: जिला चिकित्सालय में अव्यवस्था व गंदगी को लेकर शहर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
जिले के सबसे बड़े जिला चिकित्सालय श्री सांवरिया जी जिला चिकित्सालय में हो रही अव्यवस्था और गंदगी को लेकर शहर कांग्रेस के पदाधिकारी ने ज्ञापन सोपा है। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पर नारेबाजी करते हुए शहर कांग्रेस के पदाधिकारी ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सोप कर जल्द से जल्द श्री सांवरिया जी जिला चिकित्सालय में फैल रही अव्यवस्था व गंदगी को दुरुस्त करने की मांग रखी है।