कोलेबिरा: नौ राज्यों में पुलिस की दबिश, 10 स्थायी वारंटियों समेत अन्य अपराधी गिरफ्तार
सिमडेगा में फरार अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस ने नौ राज्यों में टीमें भेजीं। ओडिशा, बिहार, बंगाल, यूपी, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, महाराष्ट्र और गोवा में कार्रवाई की गई। अभियान में 33 वर्षों से फरार अपराधी समेत 10 स्थायी वारंटियों और अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी हुई। मंगलवार को 5:40बजे डीएसपी मुख्यालय रणवीर सिंह ने बताया कि अभियान आगे भी जारी रहेगा।