अमरिया: कड़ी सुरक्षा के बीच अमरिया में निकला जुलूस-ए-गौसिया, देश में अमन-भाईचारे की दुआ
अमरिया में ग्यारहवीं शरीफ पर निकला जुलूस-ए-गौसिया! मदरसा इस्लामिया तालीमुल कुरआन से निकला जुलूस नेशनल हाईवे होते हुए नहर पुल पहुंचा। खजुरिया मज़ार शरीफ से होकर वापस मदरसे पहुंचा, जहां कुल शरीफ के बाद लंगर तकसीम किया गया। मौलाना तारिक रजा मिस्वाई ने नात-मनकबत पेश कर नमाज की पाबंदी और मां-बाप और बुजुर्गों से भलाई की अपील की।